खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। बड़ी वारदात की आशंका के बीच महासमुंद पुलिस ने हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पलसापाली बेरियर पर नाकाबंदी के दौरान बसना पुलिस ने बिना नंबर की मारुति सुजुकी विक्टोरिस कार को रोककर तलाशी ली। आरोपियों के पास से .315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 लाख 25 हजार रुपये नगद और 4 मोबाइल फोन बरामद हुए।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा के बलांगीर में गांजा खरीदने पहुंचे थे, लेकिन सप्लायर से संपर्क नहीं होने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तस्करी में इस्तेमाल करीब 15 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने हथियार, नकदी, मोबाइल और वाहन समेत करीब 19 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।
Trending
- जल-पर्यावरण संरक्षण और आजीविका का सशक्त माध्यम : मंत्री टंक राम वर्मा
- दुर्गम पहाड़ी गांव सरुवत में नई किरण: किराये की छत से अपने भवन तक पहुंची आंगनबाड़ी
- बिलासपुर में दंपत्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: दो मासूम अनाथ
- सघन चेकिंग के दौरान हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
- नारायणपुर में वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा स्ट्राइक: तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
- 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
- सोमवार को ठंडी पड़ी फिल्मों की रफ्तार, ‘स्पाइडर-मैन’ सिंगल डिजिट पर सिमटी, ‘ओह माय डॉग’ का निकला दम
- बेदाग और निखरी त्वचा के लिए पिएं ये सुपर जूस, इम्युनिटी से लेकर ग्लो तक मिलेगा फायदा


