खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। डभरा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र पुटीडीह में धान की बोरियों में मिट्टी मिलाकर शासन को 1.31 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में मास्टरमाइंड संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत और प्राधिकृत अधिकारी श्यामा बाई को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला 24 नवंबर 2025 का है। जब धान खरीदी चल रही थी, इसी दौरान अधिकारियों को जानकारी मिली कि डभरा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र पुटीडीह में रात के समय धान की बोरियों में मिट्टी मिलाई जा रही है। देर रात जिला पंचायत सीईओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही मिली। जांच में पता चला कि खरीदी केंद्र से 4200 क्विंटल धान गायब है, जिसकी पूर्ति करने के लिए धान की बोरियों में मिट्टी मिलाकर भेजी जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एफआईआर कराने के निर्देश दिए और जिस पर खरीदी केंद्र प्रभारी प्रकाश महंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, मगर मामले में शामिल संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत, कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य और प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई का नाम शामिल नहीं था।
जांच में ये सभी भी जिम्मेदार थे और इन्हीं की देखरेख में खरीदी का कार्य हो रहा था। जिसके बाद 29/5/26 को कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला सक्ती से एक और पत्र जारी हुआ, जिसमें अन्य दोषी संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत, कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य और प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। मगर दो महीने तक डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल टालमटोल करता रहा और आज जिला प्रशासन के दबाव में आखिरकार मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी शशिकांत महंत और श्यामा बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Trending
- बिलासपुर में दंपत्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: दो मासूम अनाथ
- सघन चेकिंग के दौरान हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
- नारायणपुर में वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा स्ट्राइक: तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
- 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
- सोमवार को ठंडी पड़ी फिल्मों की रफ्तार, ‘स्पाइडर-मैन’ सिंगल डिजिट पर सिमटी, ‘ओह माय डॉग’ का निकला दम
- बेदाग और निखरी त्वचा के लिए पिएं ये सुपर जूस, इम्युनिटी से लेकर ग्लो तक मिलेगा फायदा
- दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच ट्रेन से कटकर 29 वर्षीय युवा किसान की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
- सक्ती में 1.31 करोड़ रुपये का धान घोटाला: बोरियों में मिट्टी भरकर हेराफेरी करने वाले प्रबंधक और प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार


