Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    August 10, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना
    • बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू
    • बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी
    • बेमेतरा में CM हेल्पलाइन की पहल पर जगन्नाथपुर जलाशय नहर की सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त
    • बेमेतरा जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन की रफ्तार तेज: 31 अगस्त अंतिम तिथि, धान खरीदी व सरकारी योजनाओं के लिए डिजिटल आईडी अनिवार्य
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » घर-घर कचरा संग्रहण से गांवों में जाग रही स्वच्छता की अलख
    बिलासपुर

    घर-घर कचरा संग्रहण से गांवों में जाग रही स्वच्छता की अलख

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 10, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    15 अगस्त तक जिले की हर जनपद पंचायत का एक गांव बनेगा स्वच्छता मॉडल

    30 अक्टूबर तक 68 ग्राम पंचायतों को किया जाएगा कवर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के गांवों में स्वच्छता को केवल साफ-सफाई तक सीमित न रखते हुए कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले के सभी जनपद पंचायतों से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन कर 15 अगस्त 2026 तक उसे 100 प्रतिशत कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता गतिविधियों से कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद चरणबद्ध रूप से जिले की 68 ग्राम पंचायतों को 30 अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह कवर करने की कार्ययोजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य ऐसे स्वच्छ एवं व्यवस्थित ग्राम विकसित करना है, जहां घर-घर कचरा संग्रहण से लेकर उसके पृथक्करण, परिवहन एवं उचित निपटान तक की पूरी व्यवस्था प्रभावी रूप से संचालित हो।
    15 अगस्त तक 100 प्रतिशत कवरेज के लिए प्रत्येक जनपद पंचायत से एक ग्राम पंचायत को प्राथमिकता दी गई है। इनमें करमंदी नवागढ़, जुनाडीह बलौदा, भागोडीह बम्हनीडीह, अमलीपाली अकलतरा, जोगीडीपा पामगढ़ इन ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए इन्हें स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। 15 अगस्त तक प्रत्येक जनपद पंचायत के एक चयनित ग्राम को 100 प्रतिशत कवर करने के बाद 30 अक्टूबर तक जिले की 68 ग्राम पंचायतों को इस व्यवस्था से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। चयनित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। समिति द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण, नियमित कचरा उठाव, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक के उपयोग पर रोक जैसी गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाएगी। इस व्यवस्था में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिव, स्वच्छाग्रही दीदियों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्वच्छता व्यवस्था निरंतर बनी रहे और ग्रामीण स्वयं इसकी जिम्मेदारी संभालें।
    अभियान के तहत प्रत्येक घर में कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग रखने और संग्रहण के लिए जागरूक किया जाएगा। गीला, सूखा, सेनेटरी एवं विशेष/खतरनाक कचरे को अलग-अलग संग्रहित कर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उसका निपटारा किया जाएगा। ग्रामीणों को चार रंग के डिब्बों के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। हरा डिब्बा गीले कचरे, नीला सूखे कचरे, लाल सेनेटरी कचरे तथा काला विशेष/खतरनाक कचरे के लिए निर्धारित किया गया है। इससे कचरे को स्रोत स्तर पर ही अलग करने और रिसाइक्लिंग एवं कम्पोस्टिंग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
    चयनित ग्राम पंचायतों में हर घर से नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा। स्वच्छाग्रही दीदियों एवं कचरा संग्रहण दल द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार घर-घर जाकर कचरा एकत्र किया जाएगा। कचरा संग्रहण एवं प्रबंधन व्यवस्था को सतत बनाए रखने के लिए घर-घर यूजर चार्ज की व्यवस्था को भी प्रभावी किया जाएगा। ग्रामीणों को समझाया जाएगा कि यूजर चार्ज स्वच्छता व्यवस्था को नियमित एवं आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गांवों में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, नालियों एवं खाली स्थानों पर कचरा फेंकने पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाया जाएगा। ग्रामीणों को निर्धारित कचरा संग्रहण व्यवस्था में ही कचरा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी तरह कचरा जलाने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जुर्माना एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई से अधिक ग्रामीणों में जिम्मेदार व्यवहार विकसित करना है।
    अभियान के तहत चयनित ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने तथा प्लास्टिक कचरे को अलग संग्रहित कर उचित निपटान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले के गांवों में स्वच्छाग्रही दीदियां घर-घर जाकर कचरा संग्रहण के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही हैं। वे ग्रामीणों को खुले में कचरा न फेंकने, कचरा अलग-अलग रखने, नियमित रूप से कचरा देने और अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रही हैं। उनकी यह पहल गांवों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन और जनभागीदारी की मिसाल बन रही है। कचरा संग्रहण के साथ स्वच्छाग्रही दीदियां स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को घर-घर पहुंचाने का कार्य भी कर रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना

    August 10, 2026

    बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू

    August 10, 2026

    महतारी वंदन योजना से शबीना बेगम ने संवारा अपना कारोबार, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाए कदम

    August 10, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,373

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,335

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    By Khabar WorldAugust 10, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। केसीजी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश…

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    August 10, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना

    August 10, 2026

    बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू

    August 10, 2026

    बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी

    August 10, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.