खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के रायपुर और मुंगेली जिले के एक-दो स्थानों पर जमकर बादल बरसे हैं। मौसमी वर्षा सामान्य से 5 प्रतिशत कम रही है। मौसम विभाग ने आज अनेकों स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने के भी आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में सोमवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों में रायपुर शहर में 12 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पथरिया में 16 सेमी, लोरमी में 11 सेमी, लाभांडी और लालपुर में 10-10 सेमी, भाटापारा, मुंगेली और सिमगा में 9-9 सेमी बारिश हुई। तखतपुर और बागबाहरा में 8-8 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं डोंगरगढ़, उसूर, सुहेला, छुरिया, सकरी, लोहांडीगुड़ा सहित कई स्थानों पर 7 सेमी तक बारिश हुई। कुरूद, कप्पू, कसडोल, वाड्रफनगर, भिलाई, बेलतरा और घरघोड़ा में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई।
Trending
- स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
- शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा
- प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
- दूसरे संडे ‘स्पाइडर-मैन’ बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड
- बारिश के मौसम में किसी संजीवनी से कम नहीं है मधुमालती का पौधा, शुगर में भी मददगार, इन बीमारियों में लाभकारी
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर और मुंगेली में झमाझम बारिश; सरगुजा संभाग में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
- रायपुर में दरिंदगी: शराब पिलाकर महिला से दो जगहों पर गैंगरेप, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- सावन के दूसरे सोमवार पर छत्तीसगढ़ में उमड़ा आस्था का महासैलाब: प्रदोष व्रत के दुर्लभ संयोग में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


