खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सावन माह में पूरा छत्तीसगढ़ शिवमय हो चुका है। शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दूर से भक्तों और कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज सावन महीने का दूसरा सोमवार है, जिसका हिंदू धर्म के लोगों में विशेष महत्व होता है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग आज सुबह से मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
सावन के दूसरे सोमवार पर रायपुर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारों से शिव मंदिर गूंज रहे हैं। श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना मांग रहे हैं। आज सावन के दूसरे सोमवार के साथ प्रदोष व्रत का भी दुर्लभ संयोग बना है। करीब 6 साल बाद सावन सोमवार और प्रदोष व्रत एक साथ पड़ रहे हैं।
सावन के दूसरे सोमवार पर गरियाबंद के फिंगेश्वर स्थित फणीकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से लोग जलाभिषेक करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में बम भोले के नारे गूंज रहे हैं। पूरा माहौल शिवमय हो चुका है।
Trending
- स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
- शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा
- प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
- दूसरे संडे ‘स्पाइडर-मैन’ बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड
- बारिश के मौसम में किसी संजीवनी से कम नहीं है मधुमालती का पौधा, शुगर में भी मददगार, इन बीमारियों में लाभकारी
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर और मुंगेली में झमाझम बारिश; सरगुजा संभाग में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
- रायपुर में दरिंदगी: शराब पिलाकर महिला से दो जगहों पर गैंगरेप, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- सावन के दूसरे सोमवार पर छत्तीसगढ़ में उमड़ा आस्था का महासैलाब: प्रदोष व्रत के दुर्लभ संयोग में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


