खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कटघोरा- मुंगेली- डोंगरगढ़ रेल लाइन निर्माण की विभिन्न बाधाओं को दूर कर पुनः स्वीकृति दिलाने पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के मुंगेली नगर आगमन पर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने प्रेस क्लब चौक में स्वागत किया।
मुंगेली में रेल लाइन लाने की मांग को लेकर प्रेस क्लब के बैनर तले क्षेत्र वासियों ने लंबा संघर्ष करते हुए आंदोलन चलाया था। कटघोरा – मुंगेली – डोंगरगढ़ रेल लाइन स्वीकृति को प्रेस क्लब ने क्षेत्र के नागरिकों के साथ अपना जीत निरूपित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं पूर्व सांसद,पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले,
पूर्व सांसद लखनलाल साहू का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी,प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य मनोज अग्रवाल,संरक्षक शैलेन्द्र जायसवाल, प्रमोद पाठक, सुनील पाठक, प्रशांत शर्मा, राहुल पाठक तथा आशीष मिश्रा आदि अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे। प्रेस क्लब के वरिष्ठ एवं संस्थापक सदस्य मनोज अग्रवाल ने बताया कि मुंगेली प्रेस क्लब सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र विकास में सदैव नागरिकों, जनप्रतिनिधियों को लेकर कार्य करता रहा है,यही कारण है कि जिला निर्माण आंदोलन और रेल लाइन के साथ ही मुंगेली में शांति व्यवस्था की बात हो या सर्व दलीय मुद्दे हों प्रेस क्लब के बैनर तले ही कार्य होते रहे हैं। रेल लाइन के लिए प्रेस क्लब का संघर्ष काफी पुराना है। इत्तफाक से बिलासपुर लोकसभा के सांसद लगभग लगातार मुंगेली क्षेत्र के निवासी ही बनते रहें हैं चाहे वे जनता पार्टी से हों,भाजपा से हों या कांग्रेस से। सर्व प्रथम स्व निरंजन केशरवानी ने रेल लाइन की मांग बिलासपुर सांसद रहते हुए लोकसभा में उठाया था उसके बाद स्व खेलनराम जांगड़े,जांजगीर सांसद रहते स्व प्रभात मिश्रा ने तथा 4 बार बिलासपुर सांसद रहे पुन्नूलाल मोहले ने और बिलासपुर सांसद के रूप में रेल लाइन की मांग की परंपरा को निभाते हुए स्व दिलीप सिंह जूदेव ने ना केवल मांग उठाया अपितु रेल टिकट काउंटर भी मुंगेली में खुलवाई थी। सांसद लखनलाल साहू और अरुण साव ने तथा राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय,दुर्ग सांसद सरोज पाण्डेय ने भी रेल लाइन लाने की मांग संसद में उठायी थी।
प्रेस क्लब ने सायकल यात्रा आदि आंदोलनों में भाग लेकर रेल लाइन की मांग पुनः तेज की जिस पर तत्कालीन सांसद लखनलाल साहू ने संसद में रेल लाइन की मांग की और तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ प्रयास से रेल लाइन की स्वीकृति भी मिल गई थी। जमीन अधिग्रहण व राज्यांश देना बाकी था। इसके बाद आयी कांग्रेस सरकार में यह मामला 5 साल शांत रहा। 2024 में तोखन साहू ने बिलासपुर सांसद फिर केंद्रीय राज्यमंत्री बनते ही कटघोरा- मुंगेली-डोंगरगढ़ रेल लाइन की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से की जिसपर लगातार प्रयास और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा 50 प्रतिशत भागीदारी के बाद इस रेल लाइन की स्वीकृति मिली जिसका श्रेय निश्चित तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को और प्रेस क्लब के साथ संघर्ष करने वाले नागरिकों को जाता है।
Trending
- तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
- विश्व आदिवासी दिवस पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
- पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस
- कटघोरा-मुंगेली-डोंगरगढ़ रेल लाइन स्वीकृति: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का मुंगेली प्रेस क्लब में भव्य स्वागत
- आप के ‘हाईजैक’ वाले आरोप पर सीएम साय का पलटवार: बोले- ‘डबल इंजन सरकार’ से छत्तीसगढ़ में आई विकास की क्रांति
- बढ़ते बिजली बिल व स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने उपभोक्ताओं से भरवाए आवेदन
- 20.700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार
- फरसगांव पुलिस ने 1200 घरों और 150 दुकानों में दबिश देकर 173 संदिग्धों से की पूछताछ


