खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने लो प्रेशर एरिया के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल रही है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानी बलरामपुर और बीजापुर जिले में एक-दो स्थानों पर गिरा। मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही। वहीं देर शाम शुरू हुई बारिश ने राजधानीवासियों को उसम से राहत दी। रायपुर में शनिवार को करीब 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया। 7 अगस्त को 33 डिग्री तापमान में गिरकर शनिवार को 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा.
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार बने हुए हैं.
रायपुर शहर और आसपास के इलाकों में 9 अगस्त को एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 31 डिग्री अधिकतम और 25 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है.
प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से आसमान में काले बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर, में आकाशीय बिजली और वर्षा होने की संभावना जताई है।
Trending
- शनिवार को ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया तहलका, ‘धमाल 4’ की ठोस पकड़; जानें ‘जीडीएन’ और ‘डीसी’ का पूरा रिपोर्ट कार्ड
- बारिश के मौसम में कुंदरू है सेहत का खजाना: शुगर कंट्रोल और वेट लॉस में मददगार, लेकिन पके कुंदरू के सेवन से बचें
- तखतपुर में अवैध क्लिनिक पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का बड़ा छापा: 36 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल
- छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी का असर: मानसून हुआ सक्रिय, रायपुर में गिरा पारा; उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
- AAP सासंद संजय सिंह का आज छत्तीसगढ़ दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल…
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
- शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके


