खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चंद्रपुर में एक आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है, यहां एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिले है। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका प्रेमनगर की रहने वाली है, जो चंद्रपुर में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। उसने देर रात रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने अपने परिजनों के लिए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने कुछ बातों का जिक्र तो किया है, हालांकि स्पष्ट रूप से अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। नोट में उसने अपने प्रेम संबंधों के बारे में जिक्र किया है, हालांकि उसमें ऐसा कोई कारण नहीं मिला है कि किसकी वजह से उसने यह कदम उठाया हो।
मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना पर अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending
- महासमुंद: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मिनी स्टेडियम में तिरंगा फहराएंगे प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल
- छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
- शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल
- 21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल
- सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य
- सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान
- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉक्टरों का कमाल: 26 सप्ताह के भ्रूण के आकार के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नवजीवन


