खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवान शिव पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज हो गई। इसके साथ ही उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।
भाजपा पदाधिकारियों ने अरुण पन्नालाल और हंसराज गोयल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में बीती रात एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार करने के बाद आज सीजीएम आनंद सिंह की कोर्ट में पेश किया। सीजीएम ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें 21 अगस्त तक के लिए जेल भेज दिया है।
मामले में DCP सेंट्रल तारकेश्वर पटेल ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने संबंधी पोस्ट के आधार पर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। प्रकरण को विवेचना में लेते हुए साक्ष्य संकलन किए गए हैं। मामले में अभियुक्त अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया गया था, जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है, और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। हंसराज गोयल की आईडी के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। DCP पटेल के मुताबिक, विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


