खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मानसून द्रोणिका अपनी सामान्य स्थिति में लौट आई है और बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी तंत्र बन गया है, जिसकी वजह से लगभग पूरे प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, नया मौसमी तंत्र के और अधिक प्रबल होकर ‘निम्न दाब के क्षेत्र’ में बदलने और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। यह तंत्र उत्तर ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर होगा, जिसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा का मुख्य क्षेत्र रहने की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और भारी वर्षा हो सकती है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र रायगढ़ जिला और उससे लगे जशपुर, सक्ती, कोरबा और सारंगढ़ जिले संभावित हैं। प्रदेश के बाकी स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
राजधानी में आसमान, दिनभर बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। बादल छाए रहने के बावजूद पर्याप्त बारिश न होने के कारण प्रदेशवासियों को उमस भरी चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम और मुंगेली में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह राजधानी रायपुर में भी 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
रायपुर में अधिकतम तापमान 29.7°C (सामान्य) और न्यूनतम तापमान 27°C (सामान्य से 2.7°C अधिक) दर्ज किया गया। दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2°C दर्ज हुआ। पेंड्रा में सबसे कम तापमान 22°C दर्ज किया गया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


