Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार – कलेक्टर

    August 5, 2026

    बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार – कलेक्टर
    • बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात
    • छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए
    • मुंगेली कांग्रेस भवन में ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई; समर्थकों ने किया माल्यार्पण
    • महासमुंद में भक्तिमय माहौल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, प्रदेश की समृद्धि की मांगी मन्नत
    • बलेनो कार के ‘सीक्रेट चेंबर’ से 52.99 किग्रा गांजा जब्त, पुलिस को देख तस्कर फरार; ₹29.51 लाख का माल बरामद
    • मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान, 47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेगी संबल
    • बस्तर का गौरव: राष्ट्रपति भवन के स्वतंत्रता दिवस ‘एट होम’ कार्ड पर चमकी 300 साल पुरानी झिटकू-मिटकी की अमर प्रेम गाथा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 5, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान का बड़ा असर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (एम ऊर्जा) का सकारात्मक प्रभाव अब प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मानसूनी मौसम और ऊर्जा संरक्षण के प्रति बढ़ी जनजागरूकता के चलते रायगढ़ क्षेत्र में जुलाई माह के दौरान घरेलू बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी मासिक बिजली खपत 400 यूनिट तक सीमित रखने में सफल रहे और मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान के तहत राहत पाने के पात्र बने।
    रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिलों को शामिल करने वाले रायगढ़ क्षेत्र के बिजली विभाग के विश्लेषण के अनुसार कुल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में लगभग 94 प्रतिशत उपभोक्ता अब 400 यूनिट तक की खपत वाली श्रेणी में आ गए हैं।
    आंकड़ों के अनुसार जून माह में क्षेत्र के कुल 2 लाख 44 हजार 869 घरेलू उपभोक्ताओं में से 2 लाख 15 हजार 891 उपभोक्ता 400 यूनिट तक की श्रेणी में थे। जुलाई में यह संख्या बढ़कर 2 लाख 31 हजार 43 हो गई। वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 28 हजार 978 से घटकर केवल 13 हजार 826 रह गई। अर्थात एक ही महीने में इस श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या में लगभग 52 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
    घरेलू बिजली खपत के कुल आंकड़ों में भी उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला। जून माह में घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा 48.924 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली की खपत की गई थी, जबकि जुलाई में यह घटकर 37.031 मिलियन यूनिट रह गई। इस प्रकार कुल मासिक घरेलू बिजली खपत में लगभग 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
    400 यूनिट तक की श्रेणी में बिजली खपत जून के 29.926 मिलियन यूनिट से घटकर जुलाई में 28.468 मिलियन यूनिट रही। वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की खपत 18.998 मिलियन यूनिट से घटकर मात्र 8.563 मिलियन यूनिट रह गई, जो लगभग 55 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी है।
    बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बदलाव के पीछे दो प्रमुख कारण रहे। पहला, जुलाई माह में लगातार हुई अच्छी मानसूनी बारिश के कारण एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य शीतलन उपकरणों का उपयोग काफी कम हुआ। दूसरा, मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान का लाभ प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपनी मासिक बिजली खपत 400 यूनिट के भीतर रखने का प्रयास किया। इससे न केवल योजना का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचा, बल्कि ऊर्जा संरक्षण को भी व्यापक प्रोत्साहन मिला।
    श्रेणीवार विश्लेषण भी इस परिवर्तन की पुष्टि करता है। जुलाई में 401 से 600 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में लगभग 46 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जबकि 600 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में 62 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे स्पष्ट है कि अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं ने भी अपने उपयोग में उल्लेखनीय कमी लाई है।
    ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आने वाले महीनों में भी उपभोक्ता बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के उपाय अपनाते रहे, तो प्रदेश में बिजली की मांग संतुलित बनी रहेगी। साथ ही अधिकाधिक परिवार मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होने के साथ ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को भी निरंतर बढ़ावा मिलेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार – कलेक्टर

    August 5, 2026

    बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात

    August 5, 2026

    मुंगेली कांग्रेस भवन में ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई; समर्थकों ने किया माल्यार्पण

    August 5, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,371

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,334
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार – कलेक्टर

    By Khabar WorldAugust 5, 20263

    *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र* *बीईएमएल के हैवी…

    बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए

    August 5, 2026

    मुंगेली कांग्रेस भवन में ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई; समर्थकों ने किया माल्यार्पण

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार – कलेक्टर

    August 5, 2026

    बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए

    August 5, 2026

    मुंगेली कांग्रेस भवन में ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई; समर्थकों ने किया माल्यार्पण

    August 5, 2026

    महासमुंद में भक्तिमय माहौल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, प्रदेश की समृद्धि की मांगी मन्नत

    August 5, 2026

    बलेनो कार के ‘सीक्रेट चेंबर’ से 52.99 किग्रा गांजा जब्त, पुलिस को देख तस्कर फरार; ₹29.51 लाख का माल बरामद

    August 5, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.