खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव (जलेश्वर प्रसाद) के नेतृत्व में कांग्रेस भवन मुंगेली में शहीद महेंद्र कर्मा जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जयंती कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम के दौरान पूरा कांग्रेस भवन बस्तर टाइगर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा ने बताया कि महेंद्र कर्मा का जन्म 5 अगस्त 1950 को हुआ था छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख आदिवासी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे उन्हें बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कडा रूख अपनाने और सलवा जुडूम आंदोलन शुरू करने के कारण बस्तर टाइगर के नाम से जाना जाता था 25 मई2013 को दरभा घाटी में हुए नक्सली हमले में उनका निधन हो गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा जी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री ठाकुर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव (जलेश्वर प्रसाद) रामतलरेजा शहर कांग्रेस कमेटी सचिव संजय भंडारी, बलराम यादव, रमेश ठाकुर, कमल जांगड़े, विष्णु खांडे, विकास खांडे, राकेश जांगड़े, प्रियांशु लहरे, भुवन यादव, चंद्रशेखर राजपूत, राज राजपूत, विनय यादव, विभाष पांडे, धीरज पांडे, कांग्रेसी उपस्थित थे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


