खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की केशकाल पुलिस ने आज बुधवार काे हायर सेकेंडरी स्कूल सूरडोंगर में जनजागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव तथा महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी। साइबर सुरक्षा के तहत अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाता एवं एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने और ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। इसके साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। पुलिस ने सभी विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज में भी यातायात, साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज
- 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
- वन मंत्री केदार कश्यप ने की 60 लाख रुपए के तकनीकी नवाचारों की घोषणा
- रायपुर की फुटबॉल अकादमी से टीम इंडिया तक किरण की उड़ान, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में छत्तीसगढ़ का बड़ा सुधार, भूमि उपयोग नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव
- डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव विकासशील
- बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना


