खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां सल्हाईटोला स्टेशन और गुदुम स्टेशन के बीच एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छिंदगांव निवासी अनुक राम यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर से खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनका सिर धड़ से अलग हो गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन को आता देख बुजुर्ग पटरी पर लेट गए। हालांकि उन्होंने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


