खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। इसके अलावा किसानों के लिए खाद की उपलब्धता, विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वे मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नया रायपुर के सेक्टर-39 में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे मंत्रालय में ‘पेसा टास्क फोर्स’ की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे से 5 बजे तक वे मंत्रालय में शासकीय कार्यों का निपटारा करेंगे और इसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


