Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    • नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
    • जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
    • खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
    • विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
    • तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
    • सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » एम ऊर्जा योजना का असर: बिजली खपत में 25% कमी, दुर्ग रीजन के 6 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
    दुर्ग

    एम ऊर्जा योजना का असर: बिजली खपत में 25% कमी, दुर्ग रीजन के 6 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 4, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    स्मार्ट मीटरधारी 94 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट तक की श्रेणी में पहुंचे, सरकार की योजना का मिलेगा लाभ

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल), दुर्ग क्षेत्र में स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत में जुलाई-2026 के दौरान उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के कुल 6,43,112 स्मार्ट मीटरधारी घरेलू उपभोक्ताओं में से 6,02,188 उपभोक्ता (लगभग 94 प्रतिशत) की बिजली खपत 400 यूनिट तक रही। इससे राज्य सरकार की एम ऊर्जा (मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान) योजना का लाभ छह लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा।
    सीएसपीडीसीएल द्वारा जून एवं जुलाई-2026 की बिजली खपत का तुलनात्मक अध्ययन किया गया। अध्ययन के अनुसार जुलाई-2026 में कुल बिजली खपत 108.96 मिलियन यूनिट (एमयू) दर्ज की गई, जो जून-2026 की 145.31 मिलियन यूनिट (एमयू) की तुलना में 25.02 प्रतिशत कम रही। यह कमी उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के अधिक जिम्मेदार उपयोग तथा मौसम में आए बदलाव का परिणाम मानी जा रही है।
    जारी आंकड़ों के अनुसार जून माह में 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 5,54,115 थी, जो जुलाई में बढ़कर 6,02,188 हो गई। यानी इस श्रेणी में 8.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, इस वर्ग की कुल बिजली खपत 79.96 मिलियन यूनिट से घटकर 76.65 मिलियन यूनिट रह गई।
    इसके विपरीत 400 यूनिट से अधिक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 88,997 से घटकर 40,924 रह गई, जो 54.02 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। इस वर्ग की कुल बिजली खपत भी 65.36 मिलियन यूनिट से घटकर 32.31 मिलियन यूनिट दर्ज की गई।
    सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि बिजली खपत में आई कमी के दो प्रमुख कारण हैं। पहला, मानसून के दौरान तापमान में गिरावट आने से कूलर एवं एयर कंडीशनर जैसे विद्युत उपकरणों का उपयोग स्वाभाविक रूप से कम होना और दूसरा, राज्य सरकार की एम ऊर्जा (मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान) का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा अपनी बिजली खपत को योजनाबद्ध तरीके से नियंत्रित करना।
    उन्होंने बताया कि इस वर्ष मानसून में देरी के कारण जून माह में भीषण गर्मी रही, जिससे पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का उपयोग बढ़ा तथा बिजली की मांग और खपत दोनों में वृद्धि हुई। इसी वजह से जून माह के बिजली बिल अपेक्षाकृत अधिक आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें स्मार्ट मीटर की कोई तकनीकी खराबी या गड़बड़ी नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह मौसम की परिस्थितियों और वास्तविक बिजली उपयोग का परिणाम है।सीएसपीडीसीएल ने यह भी स्पष्ट किया है कि जारी किए गए सभी आंकड़े स्मार्ट मीटरों की वास्तविक रीडिंग पर आधारित हैं तथा पूर्ण रूप से सत्यापित हैं। यदि किसी उपभोक्ता को मीटर संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत होती है, तो विभाग द्वारा उसकी तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

    October 7, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

    October 6, 2026

    सेलूद कन्या विद्यालय में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत

    October 6, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,342
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    By Khabar WorldOctober 7, 20263

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में…

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    October 7, 2026

    नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा

    October 7, 2026

    जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि

    October 7, 2026

    खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका

    October 7, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

    October 7, 2026

    विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.