खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद आबकारी विभाग की जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला पिथौरा-सांकरा आबकारी सर्किल का है।
जानकारी के मुताबिक, सांकरा ब्लॉक के भैसा नाला भोजपुरी जंगल में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना पर आबकारी टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी बेनुधर बिशाल, पिता बिहारी बिशाल को गिरफ्तार किया गया। टीम ने मौके से 84 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


