खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर।/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों के लिए बीमा पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 तक कर दी गई है। पहले यह तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी। समय-सीमा बढ़ने से ऐसे किसानों को राहत मिलेगी, जो पूर्व निर्धारित तिथि तक पंजीयन नहीं करा सके थे।
जिले में खरीफ 2026 के लिए धान सिंचित, धान असिंचित एवं मक्का फसल को अधिसूचित किया गया है। योजना के तहत किसानों को बीमा प्रीमियम का केवल 2 प्रतिशत अंशदान करना होगा, जबकि शेष प्रीमियम राशि का वहन केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। धान (सिंचित) के लिए प्रति हेक्टेयर कृषक प्रीमियम 1,320 रुपये तथा धान (असिंचित) के लिए प्रति हेक्टेयर कृषक प्रीमियम 946 रूपये एवं मक्का फसल के लिए 792 रूपये निर्धारित किया गया है। प्राकृतिक आपदा अथवा कटाई उपरांत नुकसान होने की स्थिति में किसान 72 घंटे के भीतर बैंक, लोक सेवा केंद्र, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन 14447 अथवा व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7065514447 पर सूचना दर्ज करा सकते हैं।
योजना का लाभ ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के किसान ले सकते हैं। अऋणी किसानों को आवेदन के साथ आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका (बी-1), बैंक पासबुक, बुवाई प्रमाण पत्र अथवा स्वघोषणा पत्र तथा मोबाइल नंबर सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। बटाईदार, अभिभावक एवं साझेदार किसानों को फसल साझा अथवा काश्तकार घोषणा पत्र भी आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।
Trending
- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: महिला कर्मचारी की सैलरी का बड़ा हिस्सा बेटे के खाते में कराया ट्रांसफर, कुलसचिव गिरफ्तार
- तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा पंजीयन


