खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार को बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप की पहल पर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक दलपत सागर स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए मोटरबोट सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की गई,इस व्यवस्था के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं एवं गौ सेवकों की मांग पर सांसद महेश कश्यप ने सावन के प्रत्येक सोमवार मोटरबोट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है, जिससे बड़ी संख्या में शिवभक्त दर्शन पूजन का लाभ उठा सकेंगे।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है। सावन के पावन माह में अधिक से अधिक शिवभक्तों को भगवान भोलेनाथ के दर्शन सुलभ कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
गौ सेवक रोहन कुमार ने बताया दलपत सागर छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े ऐतिहासिक तालाबों में से एक है,जिसका निर्माण काकतीय वंश के शासक दलपत देव द्वारा कराया गया था, एवं काकतीय शासक भूपाल देव ने दलपत सागर तालाब के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर निर्माण करवाया औऱ शिवलिंग की स्थापना की जो की लगभग 300 वर्ष पुराना है। इस मंदिर को भूपालेश्वर महादेव मंदिर भी कहते है l यह मंदिर महाशिवरात्रि को छोड़ सामान्य दिनों में श्रद्धालुओं की पहुंच से दूर रहता है।
इस अवसर पर अनिल अग्रवाल,नरेश कोरी,रोहन कुमार,देवेंद्र कश्यप,तमिश नायडू,रवि नेताम,अजय यादव,जशवंत जोशी,भवानी चौहान,इन्द्र टेमरे,रोहन सेठिया सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं गौ सेवक उपस्थित रहे।
Trending
- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: महिला कर्मचारी की सैलरी का बड़ा हिस्सा बेटे के खाते में कराया ट्रांसफर, कुलसचिव गिरफ्तार
- तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा पंजीयन


