खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जकले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत मांदर में टिप्पर ने तीन वर्षीय मासूम को चपेट में लिया है, तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हाे गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में जमकर तोड़-फोड़ की और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार मांदर में आज सोमवार सुबह घर के पास तीन वर्षीय मासूम खेल रहा था, इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही टिप्पर ने मासूम को चपेट में ले लिया जिससेउसकी माैत हाे गई, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टिप्पर के शीशे तोड़ दिए. पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर बैठ गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया, टिप्पर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, लोहंडीगुड़ा थाना में चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


