खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंदाड़ी के आश्रित गांव खैरीपदर में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। गांव में बड़ी संख्या में लोग मलेरिया की चपेट में हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए नदी पार कर दूसरे गांवों तक जाना पड़ रहा है। दूरस्थ आदिवासी अंचल से एक मां अपने बीमार बेटे को लेकर नदी किनारे रेत पर बैठी नजर आई, जो इलाज के बाद घर लौटने के लिए नाव का इंतजार कर रही थी। खैरीपदर निवासी रामलाल के परिजनों के अनुसार, युवक को चार दिनों से तेज बुखार था। छोटेबेठिया में जांच कराने पर मलेरिया की पुष्टि हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि कंदाड़ी पंचायत के खैरीपदर, आमाटोला, आलदंड, बेहिबेड़ा, कल्पर और हिदहूर सहित कई गांवों के लोग इलाज के लिए इसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते ग्रामीण छोटेबेठिया के निजी चिकित्सकों और मेडिकल दुकानों से महंगा इलाज कराने को विवश हैं।
ग्राम पंचायत कंदाड़ी की सरपंच मैनी कचलम ने बताया कि कुछ दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे और शिविर लगाया था, लेकिन समय पर सूचना नहीं मिलने से कई ग्रामीण जांच से वंचित रह गए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में दोबारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।
Trending
- चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम


