खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ग्राम तूमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना रविवार देर रात करगीडीह से चिखली चौक के बीच उस समय हुई, जब प्रकाश सिंह कश्यप अपने एक साथी के साथ भिलाई से वापस गांव लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार लूट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र का है।
CSP सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रास्ते में एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोबाइल फोन और नकदी लूटने की कोशिश की। जब प्रकाश सिंह कश्यप ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान उनके साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश सिंह कश्यप का मोबाइल फोन और करीब चार हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जेवरा-सिरसा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक प्रकाश सिंह कश्यप धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। सीएसपी ने बताया, शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
Trending
- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: महिला कर्मचारी की सैलरी का बड़ा हिस्सा बेटे के खाते में कराया ट्रांसफर, कुलसचिव गिरफ्तार
- तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा पंजीयन


