खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। यह घटना बसदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर हुई है। इतिहास
दरअसल, शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बसदेई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में और गुमशुदा लोगों की सूचियों के आधार पर शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि युवक की जबलपुर जाने वाली ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है। शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: महिला कर्मचारी की सैलरी का बड़ा हिस्सा बेटे के खाते में कराया ट्रांसफर, कुलसचिव गिरफ्तार
- तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा पंजीयन


