खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। मृतिका की हत्या का कोई सुराग नहीं था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और वैज्ञानिक पद्धति से की गई जांच ने आरोपी देवर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
ग्राम पेण्डरवानी में 28 वर्षीय तामेश्वरी साहू का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तुमडीबोड़ और साइबर थाने की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों और वैज्ञानिक अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री में मेडिको-लीगल डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला घोटने (दम घुटने) के कारण हुई थी, जो कि हत्या की ओर इशारा कर रही थी।
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतिका अक्सर अपने देवर देवेन्द्र साहू से कहती थी कि वह कोई काम-धाम नहीं करता है और घर में बैठे-बैठे खाता है। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी ने साड़ी से मृतिका का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी।
मृतिका के देवर देवेन्द्र साहू के खिलाफ पुलिस चौकी तुमडीबोड़ में अपराध क्रमांक 334/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


