खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में पिछले 3 दिनों से तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। गर्मी और उसम से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश को लेकर संभावना जताई है। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ बादल गरजने-चमकने और बिजली गिरने की संभावना बन रही है। दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है।
बारिश के प्रमुख आंकड़ों में दोरनापाल, भिलाईगढ़ और जगरगुंडा में 4-4 सेंटीमीटर, कटेकल्याण और सुकमा में 3-3 सेंटीमीटर, सरिया, धनोरा और नया बाराद्वार में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा दंतेवाड़ा, अंतागढ़, केल्हारी, सक्ती, बड़े बचेली, अड़भार, बम्हनीडीह, वाड्रफनगर और गादीरास में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए मध्य भारत (छत्तीसगढ़) और पूर्वोत्तर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी बनी हुई है और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर के लिए मौसम विभाग की ओर से जारी स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज बादल छाए रह सकते हैं। बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इन संभावनाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। सोमवार सुबह धूप निकली हुई है। हालांकि हवा में हल्की ठंडक भी महसूस की जा सकती है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के क्षेत्रों में सोमवार सुबह बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


