खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-कांकेर। जिले से भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत मालापार गांव में एक नाबालिग युवती जागेश्वरी मांडवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका जागेश्वरी मांडवी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल वजह सामने आ सकेगी। गौरतलब है कि इसी सप्ताह भानुप्रतापपुर क्षेत्र में नाबालिग युवतियों द्वारा आत्महत्या के दो अन्य मामले भी सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में चिंता का माहौल है। दोनों आत्महत्या के मामलों में अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने किशोर-किशोरियों की मानसिक स्थिति और पारिवारिक संवाद पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है।
Trending
- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
- भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
- फूड इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, गूगल पे और चेक से ऐंठे थे पैसे
- भोरमदेव कांवड़ यात्रा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से अमरकंटक में श्रद्धालुओं को मिल रही अभूतपूर्व सुविधा, अब तक 1500 भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
- व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप


