खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। देवभोग विकासखण्ड के ग्राम करचिया के प्रगतिशील किसान श्री कंदर्प नायक ने आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर खेती में नई सफलता हासिल की है। पहले वे पारंपरिक रूप से धान की खेती करते थे, जिसमें लागत अधिक और आय कम होने के कारण परिवार का पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लगभग 12 वर्ष पूर्व उद्यानिकी विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग तथा ग्राफ्टेड बैंगन की खेती शुरू की।
आधुनिक तकनीकों के उपयोग से पानी की बचत हुई, पौधों में रोग कम लगे तथा उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। इससे खेती की लागत घटी और आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई। वर्तमान में श्री नायक 1 एकड़ क्षेत्र में ग्राफ्टेड बैंगन की खेती कर रहे हैं। उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन मिलने से उन्हें खेती में लगातार बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उद्यानिकी खेती अपनाकर और अधिक लाभ प्राप्त कर वे अपने बच्चे को आईसीएआर, नई दिल्ली में उच्च शिक्षा दिला रहे हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


