खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में SP विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिर्रा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।
दरअसल, पुलिस को एक अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटगांव की तरफ से महानदी पुल पार कर बसंतपुर की ओर एक बाइक चालक द्वारा कार की पायलेटिंग करते हुए अवैध गांजा ले जाया जा रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना बिर्रा पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर कार से 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही पायलेटिंग करने वाला एक बाइक और गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया।
थाना बिर्रा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. विजय बघेल पिता शिवशंकर बघेल उम्र 22 वर्ष निवासी ओडेकेरा थाना जैजैपुर
2. उत्तम चन्द्रा पिता यादराम चन्द्रा उम्र 41 वर्ष निवासी जैजैपुर थाना जैजैपुर
3. भूरीबाई बघेल पति ऋषि कुमार बघेल उम्र 55 वर्ष निवासी देवरहटा थाना हसौद जिला सक्ती
4. सव्या शर्मा पति पद्मलोचन शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पदमपुर रोड सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद
Trending
- समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ – राज्यपाल रमेन डेका
- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा – मंत्री टंक राम वर्मा
- राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
- डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार – वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
- 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
- राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न
- नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला


