खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के रावघाट थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके पति व बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी कृष्ण कुमार देहारी (28 वर्ष), निवासी ग्राम मुनगापदर कोलर को आज शनिवार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रावघाट थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और उसके पति व बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर एसपी निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में रावघाट पुलिस, अंतागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी लगातार अपना मोबाइल बंद कर ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी कृष्ण कुमार देहारी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रावघाट में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 64(1), 64(2)(द्व) एवं 351(2) के अंतर्गत कार्रवाई उपरांत न्यायिक रिमांड पर रवाना किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रावघाट निरीक्षक रामकुमार साव, साइबर सेल कांकेर के यशवंत श्याम, थाना प्रभारी अंतागढ़ कोमल भूषण पटेल, पीएसआई लता सिंह सहित आरक्षक राजेश्वर उइके, मयाराम, थलेश्वर का याेगदान रहा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


