खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के दहशतगर्दों ने पहलगाम हमले की तरह नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों पर गोलियां बरसा दी, जिससे उनकी मौत हो गई।उपमुख्यंत्री विजय शर्मा ने आंतकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि यह बेहद कायराना हरकत है।
छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत की घटना पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सामने आया है कि आतंकवादी उनके साथ 10 मिनट तक बात करते रहे। इसके बाद अचानक उनपर गोलियां चली दी। यह वही अलगाववादी तत्व हैं, जिन्हें हमारी (भाजपा) सरकार ठिकाने लगाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे लोगों को खोजकर मारा जाएगा, इसमें कोई संशय नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले में दो मजदूरों को अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल भूपेंद्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है। जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। दोनों की पहले धार्मिक पहचान की गई, फिर हिंदू होने पर गोली मार दी गई। इस घटना ने पहलगाम हमले की याद दिला दी। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसिया के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है। दहशतगर्दों की तलाशी के लिए सुरक्षाबल का युद्धस्तर पर अभियान जारी है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


