खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। प्रदर्शनी परिसर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने घर के सामने टहल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से करीब तीन तोले की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। हालांकि भागने की जल्दबाजी में बदमाशों के हाथ से चेन टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गई, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भिलाई नगर नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह तथा क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित महिला से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: महिला कर्मचारी की सैलरी का बड़ा हिस्सा बेटे के खाते में कराया ट्रांसफर, कुलसचिव गिरफ्तार
- तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा पंजीयन


