खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से नदियां उफान पर है। इसकी एक झलक राजिम धाम में देखने को मिल रही है, जहां महानदी का जलस्तर बढ़ने से सालों बाद त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वर्षों बाद पानी चढ़ा है।
गरियाबंद जिले में लगातार 60 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सिकासेर जलाशय से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने के कारण राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वर्षों बाद पानी चढ़ा है। बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदी के तटीय क्षेत्र और निचली बस्तियों में सतर्क रहने मुनादी कराई जा रही है।
भारी बारिश की वजह से गरियाबंद जिले में पैरी नदी भी उफान पर है, जिसकी वजह से नेशनल हाइवे 130 सी में बीते 24 घंटे से वाहनों की आवाजाही बाधित है। आलम यह है कि भारी बारिश की वजह से हाइवे पर पंटोरा के पास जलभराव की वजह से रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर यात्री बसों के पहिये थम गए हैं। प्रशासन ने एहतियातन बेरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
वहीं बात करें दंतेवाड़ा जिले की लगातार बारिश से भैरमगढ़ के पातरपारा में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिसकी वजह से वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
लगातार बारिश से रायपुर में भी नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम इसी प्रकार से रहेगा। लगातार बारिश से खारुन नदी में पानी का बहाव इतना ज्यादा है कि महादेव घाट पर नदी के ऊपर बने पुल तक पानी पहुंच चुका है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


