Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

    July 29, 2026

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 29, 2026

    ​धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
    • पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • ​धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
    • ​धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
    • वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
    • शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
    • छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम संगम: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
    बिलासपुर

    गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम संगम: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 29, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा के अनुरूप श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई।
    गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ एवं कलम भेंट कर सम्मान किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण, कविता एवं मधुर गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु की महिमा, उनके मार्गदर्शन तथा समाज निर्माण में उनकी अमूल्य भूमिका को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया गया।
    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक उमेश पांडेय ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और उद्देश्य प्रदान करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता, चरित्र और श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण कर सकता है।
    वरिष्ठ शिक्षक सबिरुद्दीन शेख ने कहा कि गुरु वह प्रकाश पुंज हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का दीप प्रज्वलित करते हैं। उनका सान्निध्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक संघर्ष का सामना करने की प्रेरणा और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।
    शिक्षक प्रेमदास वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु समाज के सच्चे शिल्पकार होते हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं तथा उन्हें सत्य, सेवा, अनुशासन और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
    शिक्षक रज्जाक खान ने स्वागत गीत के माध्यम से गुरु के महिमा का वर्णन करते हुवे कहा कि गुरु का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति की सबसे महान परंपराओं में से एक है।
    कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन कक्षा आठवीं के छात्र ओमप्रकाश तथा कक्षा सातवीं की छात्रा पूजा ने किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।
    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक उमेश पांडेय, शिक्षक सबिरुद्दीन शेख, रामपाल सिंह, रज्जाक खान, प्रेमदास वैष्णव, आशीष ठाकुर, शिक्षिकाएँ लता बंजारा एवं शालिनी साहू सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    खाकी पर दाग: ऑनलाइन गेमिंग की लत में आरक्षक ने साथी जवान का फोन चुराकर उड़ाए ₹4.87 लाख, आरोपी गिरफ्तार

    July 29, 2026

    बिलासपुर में लिफ्ट देकर फंसा कॉलेज छात्र: दो बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई, बाइक, मोबाइल व नगदी लूटी; 24 घंटे में गिरफ्तार

    July 29, 2026

    बिलासपुर में साइबर ठगों का बड़ा जाल: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर वकील समेत दो से 50.60 लाख की धोखाधड़ी

    July 29, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,162

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,370

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,334

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,316
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

    By Khabar WorldJuly 29, 20262

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी प्रोत्साहन राशि* *खेल…

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 29, 2026

    ​धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान

    July 29, 2026

    ​धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ

    July 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल

    July 29, 2026

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 29, 2026

    ​धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान

    July 29, 2026

    ​धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ

    July 29, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

    July 29, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

    July 29, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.