खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वाेच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का बोध कराते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है और समाज तथा राष्ट्र के निर्माण में उसकी सार्थक भूमिका सुनिश्चित होती है।
चौधरी ने अपने संदेश में कहा – ‘‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥‘‘
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन अवसर हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कामना की कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में ज्ञान, सदाचार, सफलता और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए।
Trending
- कंगना रनौत की ‘गट्ठर छाप’ टिप्पणी पर रायपुर में बवाल: मानवाधिकार संगठन ने थाने में सौंपा ज्ञापन, FIR दर्ज करने की मांग
- सेवा सेतु से बैगा परिवार को मिला अंत्योदय राशन कार्ड
- रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भोग’ चावल की राखियां बनेंगी छत्तीसगढ़ की नई पहचान
- महिला किसान शकुन्तला की मेहनत और नैनो डीएपी ने से उत्पादन में वृद्धि
- मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
- बस्तर में गणेशोत्सव की तैयारियाँ तेज: दंतेश्वरी मंदिर परिसर में मूर्तिकारों को मिलेगी दुकान लगाने की जगह, कलेक्टर ने दिया आश्वासन
- बीजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर: नदी-नाले उफान पर, 100 से अधिक गांवों का संपर्क कटा
- बिलासपुर में लिफ्ट देकर फंसा कॉलेज छात्र: दो बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई, बाइक, मोबाइल व नगदी लूटी; 24 घंटे में गिरफ्तार


