खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 41 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 20 लाख 59 हजार रुपये आंकी गई है।
दरअसल, एनसीबी रायपुर से पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक टाटा योद्धा पिकअप वाहन आगरा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और NCB की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे स्थित गुरुद्वारा चौक के पास नाकेबंदी और घेराबंदी की।
नाकाबंदी देखकर संदिग्ध पिकअप वाहन चालक ने गाड़ी को लगभग 300 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद वाहन में सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पिकअप वाहन से 41.195 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 20,59,750 रुपये है।
इसके अलावा पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। कुल जब्त सामान की कीमत 28 लाख 65 हजार 750 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Trending
- बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत- कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी
- दुर्ग पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 26 ‘म्यूल’ खाताधारक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री साय
- रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़: 3 महिलाएं गिरफ्तार
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- एनसीबी और राजनांदगांव पुलिस का संयुक्त प्रहार: 28.65 लाख की संपत्ति के साथ 41 किलो गांजा जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार


