खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कोन्टा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 223.020 किलोग्राम अवैध गांजा, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक क्रेटा कार और तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को आज मंगलवार काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गा शंकर खारोल (19), मनीष खारोल (21) और रामदेव खारोल (23) के रूप में हुई है। तीनों राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आओपियाें ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर राजस्थान में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की कीमत करीब ₹1.11 करोड़ है, जबकि वाहन और अन्य सामान सहित कुल जब्त संपत्ति का मूल्य ₹1.27 करोड़ से अधिक है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तीनों आराेपियाें को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
कोन्टा पुलिस को 28 जुलाई काे विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी से एक सफेद रंग की क्रेटा कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर राजस्थान के भीलवाड़ा जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन में टीम गठित की गई। कोन्टा थाना पुलिस ने कृष्ण मंदिर चौक, ढोंढरा क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाशी के दाैरान पुलिस ने एक सफेद रंग की क्रेटा कार को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को 110 पैकेटों में भरा 223.020 किलोग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस ने मौके से गांजे के साथ कार, तीन मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य दस्तावेज भी जब्त कर लिए। पुलिस के मुताबिक, जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,27,26,600 है, जो इस कार्रवाई को जिले की बड़ी मादक पदार्थ जब्ती में शामिल करता है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि क्रेटा कार पर ओडिशा का नंबर अंकित था, जबकि वाहन का वास्तविक पंजीयन राजस्थान का निकला। इंजन और चेसिस नंबर की जांच के बाद फर्जी नंबर प्लेट के इस्तेमाल की पुष्टि हुई। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से इस तरीके से विभिन्न राज्यों में गांजे की तस्करी कर रहे थे। कोन्टा थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस अंतर्राज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे के स्रोत की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत- कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी
- दुर्ग पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 26 ‘म्यूल’ खाताधारक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री साय
- रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़: 3 महिलाएं गिरफ्तार
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- एनसीबी और राजनांदगांव पुलिस का संयुक्त प्रहार: 28.65 लाख की संपत्ति के साथ 41 किलो गांजा जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार


