खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगल से जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया है। बरामद नक्सलियाें के डंप से कुल 297 जीवित कारतूस जब्त किए गए हैं, जिन्हें नक्सलियों ने जंगल में छिपाकर रखा था। नारायणपुर एसपी संदीप कुमार पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में लगातार कॉम्बिंग और सर्च अभियान चला रही हैं। इन अभियानों का उद्देश्य जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य नक्सल सामग्री को बरामद कर नक्सलियों के संसाधनों को समाप्त करना है।
नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल लगातार सघन सर्च अभियन चला रहे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार काे नारायणपुर जिला पुलिस बल की डीआरजी टीम और आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी ने थाना ओरछा क्षेत्र के कैंप आदींगपार के पास कसोड़-कुमेरादी के जंगलों में संयुक्त अभियान चलाया। इस सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखे गये एक नक्सली डंप खोज निकाला। डंप की तलाशी लेने पर वहां से 7.62 मिमी के 195 जीवित राउंड और 5.56 मिमी के 102 जीवित राउंड बरामद हुए, कुल 297 जीवित कारतूस बरामद किया गया।
नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को जंगल या आस-पास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध वस्तु, हथियार, गोला-बारूद या नक्सलियों द्वारा छिपाई गई सामग्री दिखाई देती है, तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बलों को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


