खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के जंगलों की सुरक्षा अब हाई-टेक तकनीक से की जा रही है। वन विभाग ने जंगलों में अवैध कटाई, शिकार और वन्यजीवों की निगरानी के लिए थर्मल इमेजिंग ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है। यह तकनीक रात के अंधेरे और घने जंगलों में भी इंसानों और वन्यजीवों की गतिविधियों का पता लगाने में सक्षम है। फिलहाल बस्तर वन मंडल, कांकेर वन मंडल के सहयोग से ड्रोन की मदद ले रहा है। जल्द ही बस्तर को अपना थर्मल ड्रोन भी मिलने वाला है।
वन विभाग जगदलपुर के एसडीओ योगेश रात्रे ने बताया कि इस आधुनिक तकनीक के जरिए जंगलों की चौबीसों घंटे निगरानी कर रहा है। थर्मल इमेजिंग ड्रोन कैमरे शरीर की गर्मी को पहचानकर रात के समय भी वन्यजीवों और संदिग्ध गतिविधियों की स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध कराते हैं। इससे भालू, तेंदुए, हाथियों, हिरण समेत अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो गया है। उन्हाेने बताया कि यह तकनीक मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी मददगार साबित होगी। यदि हाथियों या अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही ग्रामीण इलाकों की ओर होती है तो थर्मल ड्रोन के जरिए समय रहते उनकी लोकेशन का पता लगाकर ग्रामीणों को अलर्ट किया जा सकेगा।
उन्हाेने बताया कि इस तकनीक से जन-धन के नुकसान की आशंका भी कम होगी। रात के समय होने वाली अवैध लकड़ी कटाई, तस्करी और वन्यजीवों के शिकार जैसी गतिविधियों पर भी अब वन विभाग की नजर रहेगी। ड्रोन से मिलने वाले फुटेज के आधार पर क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। जिससे जंगलों में होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। एसडीओ ने बताया कि ड्रोन की एक प्रकिया में 09 हिरणों का झुंड एक साथ दिखाई दिया है, आगे ऐसी ही जानकारियां जुटाई जाएगी।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


