खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनानाथ केशरवानी ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (संत गुरु रविदास महाराज जयंती) तक राष्ट्रव्यापी “गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, नगर एवं ग्राम स्तर तक व्यापक जनसंपर्क एवं सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला अध्यक्ष केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। इस वर्ष भी 11 अगस्त से 15 अगस्त तक जिलेभर में तिरंगा यात्राएं, घर-घर तिरंगा अभियान तथा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दायित्व सौंपे जा रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य सामाजिक समरसता को सशक्त करना तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
प्रेस वार्ता के अंत में जिला अध्यक्ष दिनानाथ केशरवानी ने जिले के सभी नागरिकों से गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील किया गया।
Trending
- बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत- कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी
- दुर्ग पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 26 ‘म्यूल’ खाताधारक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री साय
- रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़: 3 महिलाएं गिरफ्तार
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- एनसीबी और राजनांदगांव पुलिस का संयुक्त प्रहार: 28.65 लाख की संपत्ति के साथ 41 किलो गांजा जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार


