खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई। खेत में जोताई कर रहे किसान की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बैगा टोला निवासी (43 वर्ष) महेश वर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महेश वर्मा (43 वर्ष) मंगलवार को अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में स्थित बोरवेल के लिए बिछाई गई बिजली लाइन की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वे गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बोरवेल की बिजली लाइन के संपर्क में आने से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


