खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव का है। 24 जुलाई को टीम 5 आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, फरसा और टंगिया से हमला कर दिया था। इस हमले में SDOP समेत दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
वहीं अब इस हिंसा के मामले में FIR दर्ज की गई है। 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Trending
- बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत- कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी
- दुर्ग पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 26 ‘म्यूल’ खाताधारक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री साय
- रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़: 3 महिलाएं गिरफ्तार
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- एनसीबी और राजनांदगांव पुलिस का संयुक्त प्रहार: 28.65 लाख की संपत्ति के साथ 41 किलो गांजा जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार


