खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 1.5 लाख रुपये की ठगी करने और पैसे वापस मांगने पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक के मामा और मामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मस्तूरी एसडीओपी डी.आर. धृतलहरे ने बताया कि मामला थाना मस्तूरी के मर्ग क्रमांक 40/26 से जुड़ा है। जांच में पता चला कि राहुल साहू (22 वर्ष), निवासी हिर्री ने रेलवे कैंटीन में नौकरी लगवाने के नाम पर अपने मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव को 1.5 लाख रुपये दिए थे। जब मृतक की नौकरी नहीं लगी तो उसने मामा-मामी से पैसे की मांग की। इस पर मामा-मामी उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे और पैसे देने से मना कर दिया। साथ ही धमकी दी कि बार-बार पैसे के लिए तंग करोगे तो 376 के तहत फंसा देंगे।
इससे मृतक राहुल साहू काफी परेशान हो गया और प्रताड़ित होकर जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच के दौरान आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध पाए जाने पर धारा 108, 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज


