खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में सेरेब्रल (मस्तिष्क) मलेरिया के बढ़ते मामलों से हड़कंप मचा हुआ है। दो बच्चों की मौत से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज कांकेर के अधीन संचालित जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती हैं, वहीं 2 गंभीर पीड़ित बच्चों को रायपुर रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर जांच और उपचार किया जा रहा है।
इसी बीच जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती 2 बच्चों दुर्गा हुर्रा और विनोद कुमार निवासी मरमपानी दुर्गुकोंदल के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया, लेकिन बाद में पता चला कि परिजना बच्चों को अपने साथ घर लेकर चले गए हैं। हालांकि उन्हें दोबारा लाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हालात का जायजा लेने 28 जुलाई को कांकेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर संभाग के सभी सीएमएचओ की बैठक लेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी को मिलेगा नया विस्तार
- ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका


