खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आज साेमवार काे गिरफ्तार कर कर्यवाही उपरांत आरोपी ईश्वर सिंह गोटा को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को पीडि़ता ने थाना सिटी कोतवाली कांकेर में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम कोलियारी निवासी ईश्वर सिंह गोटा (27 वर्ष) ने वर्ष 2020 में प्रेम संबंध स्थापित कर विवाह का वादा किया। पीडि़ता का आरोप है कि इसी भरोसे में रखकर जनवरी 2021 से 13 जुलाई 2026 तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में आरोपी ने विवाह से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 248/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 69 एवं 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और विवेचना शुरू की गई। कांकेर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। ग्राम कोलियारी में घेराबंदी कर आरोपी ईश्वर सिंह गोटा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय कांकेर में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उपनिरीक्षक भुनेश्वरी भगत, पीएसआई प्रज्ञा पैकरा, प्रधान आरक्षक शिव बेसरे तथा अन्य पुलिस कर्मियों का याेगदान रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई
- जल जीवन मिशन 2.0 पर छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ मंथन
- ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
- रायपुर में 70 लाख की हाई-प्रोफाइल चोरी का पर्दाफाश: 12 घंटे में घरेलू कुक और उसका साथी नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
- महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं का संबल: मुंगेली की पद्मिनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रहीं हर महीने की राशि
- ’विष्णु के सुशासन में सशक्त हुई खाद्य सुरक्षा- पीडीएस के माध्यम से लाखों परिवारों तक पहुंच रही खाद्य सुरक्षा की गारंटी


