खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले के एसईसीएल बलगी सब स्टेशन में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। 15 से 20 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया और उसका मोबाइल समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामला बांकी मोंगरा थाना का है।
घायल सुरक्षा गार्ड संजय कुमार ने बताया कि वह रात की शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 11:10 बजे 15 से 20 नकाबपोश बदमाश सब स्टेशन परिसर में घुस आए। डंडे, चाकू और लोहे की रॉड से लैस बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई है। सब स्टेशन परिसर में चोरी के सभी आरोपी मौके से भाग निकले।
संजय कुमार ने बताया कि सब स्टेशन में चोरी की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन रात में उन्हें अकेले ड्यूटी करनी पड़ती है, जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की गई थी, लेकिन बाद में उन्हें वापस बुला लिया गया। इसके अलावा सब स्टेशन परिसर में पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था नहीं से अंधेरे का फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे देते हैं।
बांकी मोंगरा थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट


