खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले के हसौद थाना से एक दुखद खबर सामने आई है। थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने थाना परिसर स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव बैरक की ऊपरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सक्ती जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरें ने शनिवार को थाना परिसर की ऊपरी मंजिल स्थित बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब साथी पुलिसकर्मियों ने उनका शव फंदे से लटका देखा तो तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
घटना के बाद आरक्षक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक और हड़कंप का माहौल है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि, जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Trending
- रायपुर पुलिस लाइन में विजयादशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन: शक्ति, कर्तव्य और सुरक्षा का लिया संकल्प
- रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: गुस्से का शिकार बनी 6 महीने की मासूम, पिता ने जमीन पर पटका
- महाअष्टमी पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी के दर्शन
- नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना
- प्रगतिशील सतनामी समाज ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर मनाया विश्व सतनामी दिवस
- मुंगेली में भव्य दशहरा उत्सव आज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा रावण दहन
- छत्तीसगढ़ी कला का राष्ट्रीय परचम: जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’
- जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री सेल्सियस के पिघले लोहे की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत


