खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण का शव बंद कमरे में मिला है। शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम तराईमाल के धनवारपारा में शनिवार को एक बंद कमरे में 50 वर्षीय गणपतिलाल भगत का शव मिला। भगत मूल रूप से तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम गारे का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से तराईमाल के धनवारपारा में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि शव करीब दो दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया था और कमरे से तेज बदबू आने लगी थी। इसके बाद आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान
- 24 दिनों में 3 चक्रवाती तूफान, 80% किसानों की फसल तबाह- दीपक बैज ने मांगा कर्ज माफी का ऐलान, छत्तीसगढ़ अस्मिता पर भी सरकार को घेरा
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट


