खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले सुकमा जिले में अब बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच पुलिस कानून-व्यवस्था की नई चुनौतियों से निपटने के लिए स्वयं को तैयार कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस जवानों ने प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबल, दोनों की भूमिका निभाकर वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास किया।
अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी बनकर नारेबाजी की, जुलूस निकाला और भीड़ के उग्र होने जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की। इसके बाद रायट कंट्रोल टीम ने रणनीति के तहत मोर्चा संभालते हुए भीड़ को नियंत्रित करने की कार्रवाई का प्रदर्शन किया। जवानों ने सांकेतिक लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के उपयोग का भी अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने रायट गियर, हेलमेट, शील्ड, लाठी, आंसू गैस सहित अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण लिया। जवानों को भीड़ नियंत्रण, न्यूनतम बल प्रयोग, संवेदनशील परिस्थितियों में संयम बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों का भी अभ्यास कराया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदलते सामाजिक और सुरक्षा हालात को देखते हुए ऐसे अभ्यास बेहद जरूरी हैं। इनका उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, समन्वय, नेतृत्व क्षमता और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की ने बताया कि बदलते परिवेश को देखते हुए पुलिस बल को और अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से आज बलवा रोधी दस्ते का मॉक ड्रिल आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के नियमित अभ्यास से पुलिस की कार्यकुशलता बढ़ती है और किसी भी आकस्मिक स्थिति में आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


