खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुुर जिले के नक्सल मुक्त क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संयुक्त सुरक्षाबलों का सर्च अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत आज शनिवार को 44वीं वाहिनी आईटीबीपी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने ओरछा थाना क्षेत्र के पदगुंडा-करसेनार के जंगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार एवं विस्फोटक सामग्री का एक डंप बरामद किया।
नारायणपुर एसपी ने संदीप कुमार पटेल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस एवं सुरक्षाबलाें की संयुक्त टीम ने कैंप पदमेटा से पदगुंडा-करसेनार की ओर सघन सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई नक्सल सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्री में एक 12 बोर रायफल, 55 कारतूस, चार स्थानीय निर्मित 51 मिमी मोर्टार शेल, 25 लोहे के भाले, एक बैटरी, एक स्टील कंटेनर तथा भाकपा (माओवादी) का एक झंडा शामिल है। बरामद सभी सामग्री को नियमानुसार जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले के नक्सल मुक्त क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे अभियानों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। इसके बावजूद सुरक्षा बल किसी भी संभावित गतिविधि को रोकने और छिपाकर रखे गए हथियारों तथा विस्फोटकों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या नक्सल संबंधी सूचना मिले तो तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


