खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एक्स पर वीडियो जारी किया है। बैज ने कहा कि यह नैतिकता के आधार पर नहीं मजबूरी में दिया इस्तीफा है। युवाओं की एकजुट आवाज, लोकतांत्रिक संघर्ष और राहुल गांधी के लगातार समर्थन ने सत्ता को जवाबदेह बनने पर मजबूर कर दिया। यह सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने वीडियो में लिखा कि यह नैतिकता के आधार पर नहीं मजबूरी में दिया इस्तीफा है। और वो इसलिए क्योंकि दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई शहरों में प्रदर्शन चल रहा है। सरकार ने बात तक नहीं की, उलटा छात्रों पर बर्बर्तापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। यह इस्तीफा इसलिए दिया गया क्योंकि प्रधानमंत्री की कुर्सी खतरे में आ गई। देश के युवाओं ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है। लेकिन उनपर जो कार्रवाई हुई, उसको सदियों तक याद रखा जाएगा।
Trending
- आखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का ‘गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन’ का आयोजन 28 जुलाई को.
- मुंगेली: देवरहट डकैती/लूट कांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा; 4 वयस्क गिरफ्तार, 4 नबालिग भी पकड़े गए
- शराब, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड 5 अगस्त तक बढ़ी, भूपेश बघेल ने कोर्ट पहुँचकर की मुलाकात
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण
- आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को
- सुकमा पुलिस आरक्षी केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की गूंज और अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत- डॉ. चरणदास महंत
- मशरूम उत्पादन से बदली जिंदगी: बिहान ने पुष्पा साव को बनाया आत्मनिर्भर


